राजगंज इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद):  राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज के प्रांगण में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़े मिथकों तथा एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान पिछले तीन दिनों से चल रहा था, जिसके तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निबंध लेखन, कोलाज मेकिंग, चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रहलाद रजवार, गोपाल साव, सोनाली कुमारी, अभिनव तिवारी, अर्चना कुमारी, निशा कुमारी तथा कुमकुम महतो शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर रोशनी कुमारी, सुनिधि कुमारी, जास्मीन परवीन एवं पूनम कुमारी, जबकि तृतीय स्थान पर विशेष कुमार दास, आंचल कुमारी, लैला परवीन, वर्षा कुमारी एवं संतोषी कुमारी रहीं। इसके अलावा टॉप-10 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और एनीमिया जैसी बीमारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सोमनाथ केसरी ने किया। प्राचार्य प्रो. संजीत कुमार महतो ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रो. संजीव कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या वाणी देवी, डॉ. जी.एल. प्रसाद, डॉ. मनीषा प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला साव, समाजसेवी हलदार महतो, प्राचार्य प्रो. संजीत कुमार महतो, प्रो. संजीव कुमार गुप्ता, प्रो. संजय कुमार, प्रो. सोमनाथ केसरी, प्रो. सुनीता टोप्पो, प्रो. डॉ. इरफान अहमद, प्रो. शकुंतला कुमारी, प्रो. स्वाति राय, प्रो. सुमन बाला, प्रो. बसंत कुमार महतो, प्रो. नेहा प्रियदर्शनी, प्रो. प्रियंका कुमारी सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top