10 अगस्त को एरिया कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन, ट्रेड यूनियनों ने बनाई रणनीति
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय, बीसीसीएल के सभागार में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक संयुक्त ट्रेड यूनियन कन्वेनर बिहारी लाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और महिला विरोधी तथा कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में 10 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे एरिया कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने झंडे और बैनर के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर संयुक्त मोर्चा एकजुट होकर आंदोलन करेगा।
बैठक में शिवकुमार सिंह, मुंदरीका पासवान, रविकांत पासवान, विनोद पासवान, संजय यादव, सुरेंद्र कुमार पासवान, कुंदन पासवान, गणेश पासवान, ओपी ओझा, राजकुमार सिंह, समर हरि, विश्वास कुमार, रामचंद्र तिवारी, सलमान खान, मुनीलाल रविदास, मुन्ना वर्मा, गणेश कुमार पासवान, रामाधार सिंह, भोला साहानी सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के सैकड़ों प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।