सलूजा गोल्ड कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस पर स्वस्थ मातृत्व और शिशु कल्याण का संदेश

सलूजा गोल्ड कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस पर
स्वस्थ मातृत्व और शिशु कल्याण का संदेश
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स, गिरिडीह में विश्व स्तनपान दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं” रही।
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग शपथ के साथ हुई। इसके बाद पोस्टर प्रस्तुति, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्तनपान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों ने स्तनपान के लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह नवजात शिशु के संपूर्ण विकास और मां के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही समाज में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top