अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का मामला विधानसभा में उठा
डीजे न्यूज, बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को स्कूलों में अध्यनरत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं होने का मामला उठाया। विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में अनुसूचित जनजाति के प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में केंद्रांश के लगभग 364 करोड़ रुपए की राशि लंबित है। इसके कारण राज्य के करीब 25 लाख अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है। विधायक ने सरकार से इस विषय पर केंद्र सरकार के समक्ष कड़ा प्रतिबाद दर्ज कर बकाया राशि को तत्काल जारी कराने की मांग की है।