मंडलकेंदुआडीह की समस्याओं से रूबरू हुए सीओ

मंडलकेंदुआडीह की समस्याओं से रूबरू हुए सीओ

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बाघमारा के सीओ गिरजानंद किस्कू गुरुवार शाम मंडल केंदुआडीह बस्ती पहुंचे। ग्रामीणों के आग्रह पर वहां पहुंचे सीओ उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने बीसीसीएल एरिया वन में संचालित संजय उद्योग व एएमपी कोलियरी के परियोजना विस्तार कार्य का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान ग्रामीण पथ के समीप ब्लास्टिंग के लिए ड्रिलिंग कार्य कर रहे मशीन को तत्काल बंद करवाया। उन्होंने बीसीसीएल के स्थानीय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया कि ग्रामीणों के साथ बैठक करें और नियमानुसार विस्थापित करने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। ऎसा नहीं करने पर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से मंडल केंदुआडीह में रह रहे हैं। अब अपना घर छोड़कर कहां जाए। प्रबंधन पहले उचित मुआवजा के साथ रहने के लिए सुरक्षित स्थान दें, इसके बाद हमलोग स्वतः अपना-अपना घर खाली कर देंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top