ऊर्जा मित्रों ने मुकुंदा सब स्टेशन के समक्ष किया प्रदर्शन
गलत बिजली बिल भेजने का आरोप
डीजे न्यूज, बलियापुर: गलत बिजली बिल निर्गत करने के खिलाफ एवं ऊर्जा मित्रों का 8 महीने का बकाया मानदेय का भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को बलियापुर के ऊर्जा मित्रों ने मुकूंदा स्थित विद्युत सब स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के बिलिंग एजेंसी पर बिना रीडिंग के फेक आईडी बनाकर उपभोक्ताओं को गलत ढंग से बिजली बिल निर्गत करने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान बिलिंग एजेंसी फ्यूजन सीएक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऊर्जा मित्रों का कहना है कि बिना रीडिंग किये बिजली बिल उपभोक्ताओं को सौंपें जाने के दौरान विवाद होने पर इसकी सारी जिम्मेवारी विद्युत विभाग एवं बिलिंग एजेंसी की होगी। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को गलत बिल देने पर रोक लगाने तथा उनके 8 महीने का बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारी ऊर्जा मित्रों में संजीत कुमार मोदक, सागर दत्ता, शंकर महतो, अनूप प्रमाणिक, प्रकाश आचार्य, कार्तिक मोदक, कंचन मोदी, राजेश महतो, दिनेश महतो, मिथुन लोया, शशि बदल महतो आदि थे।