धनबाद अंचल कार्यालय को व्यवस्थित व जनउपयोगी बनाएं : डीडीसी

धनबाद अंचल कार्यालय को व्यवस्थित व जनउपयोगी बनाएं : डीडीसी

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने गुरुवार को धनबाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय की सुरक्षा एवं बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी के मरम्मतिकरण का निर्देश दिया।

साथ ही, परिसर में उपलब्ध स्थान का उपयोग करते हुए रोजगार के अवसर सृजन करने के उद्देश्य से दुकानों के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि धनबाद अंचल कार्यालय परिसर का समुचित विकास करते हुए इसे सुरक्षित, व्यवस्थित एवं जनउपयोगी बनाएं।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में स्थित अत्यंत जर्जर भवनों का भी अवलोकन किया गया। भवनों की स्थिति को देखते हुए उनके पुनर्निर्माण, जीर्णोद्धार के लिए नई योजनाओं के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति की कार्रवाई करने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top