संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के सरिसाकुंडी कॉलोनी निवासी किशन मलिक की हत्या के मामले में पुलिस ने राजेश राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी सावित्री देवी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी सावित्री देवी का आरोप है कि शुक्रवार की शाम आरोपी राजेश राणा द्वारा उनके आवास के समक्ष नशे  की हालत में पति किशन मालिक का नाम लेकर भद्दी भद्दी गालियां देने तथा विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे किशन मलिक को आंतरिक चोटे आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। घटना के बाद से मामले के आरोपी राजेश राणा फरार बताया जाता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । इधर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
—————————————————-

श्रद्धा और भक्तिभाव से हुई लक्खी माता की पूजा

बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में रविवार को लक्खी पुजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  विभिन्न गांवों के पूजा स्थलों पर देवी लक्खी माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कल्याण कुमार भट्टाचार्य के आवास में देर शाम आयोजित लक्खी पूजा के मौके पर प्रसाद ग्रहण  हेतु काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान क्लब के अशोक श्रीवास्तव, गिरधारी लाल अग्रवाल, चितरंजन महतो, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, दिलीप दत्त, विनोद गुप्ता, शिवरतन अग्रवाल, अरुण महतो, स्वप्न कुमार महतो,  मानिक मंडल आदि थे।
—————————————————–
सड़क हादसे में एक जख्मी

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास रविवार देर शाम बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में टक्कर मार दी। घटना में
बड़ादाहा निवासी बाइक चालक विजय रजवार  जख्मी हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। जख्मी की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top