बहनोई ने साले को पीरटांड़ से टुंडी लाकर मार डाला था, बहनोई की निशानदेही पर टुंडी के बसहा जंगल से साले का कंकाल बरामद

बहनोई ने साले को पीरटांड़ से टुंडी लाकर मार डाला था, बहनोई की निशानदेही पर टुंडी के बसहा जंगल से साले का कंकाल बरामद

महीने भर से ससुरालवाले और पुलिस को दिगभ्रमित करता रहा चंदन भोगता 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सियारंगी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक शंकर सिंह उर्फ बिंदू को पीरटांड़ से धनबाद जिले के टुंडी थाना अंतर्गत बसहा जंगल लाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उसके बहनोई चंदन कुमार भोगता ने की थी। इसका खुलासा करीब एक महीने बाद गुरुवार को टुंडी के बसहा जंगल से युवक का कंकाल बरामद होने पर हुआ। पुलिस ने बहनोई चंदन भोगता की निशानदेही पर नरकंकाल बरामद कर लिया है। चंदन भोगता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपराध कबूल कर लिया है। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है।(मृतक युवक की फाइल फोटो)

चंदन भोगता 20 जून को अपने साले शंकर सिंह को लेकर धनबाद जाने की बात कहकर पीरटांड़ से निकला था। इसके बाद टुंडी बसहा जंगल लाकर पत्थर व गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पीरटांड़ थाना जाकर शंकर के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। चंदन भोगता मधुपुर सिरसा निवासी है। पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह टुंडी पुलिस थाना प्रभारी उमाशंकर के सहयोग से चंदन भोगता को लेकर गुरुवार को टुंडी के बसहा जंगल पहुंचे और कंकाल बरामद किया। युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

( पुलिस गिरफ्त में आरोपी )

चंदन भोगता ने ही अपने साले शंकर सिंह के लापता होने की रिपोर्ट पीरटांड़ थाना में दर्ज कराई थी। वह लगातार एक महीने से पुलिस और अपने ससुराल वालों को दिगभ्रमित कर रहा था। उसके बार-बार बयान बदलने से युवक के घर वालों को उस पर शंका हुई। घर वालों के अनुरोध पर पुलिस ने जब चंदन भोगता से सख्ती की तो वह टूट गया और पूरी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल गई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top