योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है: डीआरएम

योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है: डीआरएम
डीजे न्यूज, धनबाद:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अधिकारी विश्राम गृह, धनबाद में योग सत्र का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र, पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र एवं सदस्याएं, अधिकारी, कर्मचारियों एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसलिए हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top