आर्य व्यायामशाला कतरास में लोगों ने किया योगाभ्यास, सिजुआ स्टेडियम में पौधरोपण

आर्य व्यायामशाला कतरास में लोगों ने किया योगाभ्यास, सिजुआ स्टेडियम में पौधरोपण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): आर्य व्यायामशाला एवं योग मंदिर ट्रस्ट कतरास के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, डॉ शिवानी झा, डॉ वीएन चौधरी, गुरूजी दुर्गाराम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं स्वामी सत्यानंद महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं गुरुजी दुर्गा राम ने विधायक सरयू राय को शॉल ओढ़ाकर  एवं बुके देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वार्ड 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं वार्ड पांच की पार्षद निरुपमा देवी को भी बुके देकर सम्मानित किया गया।
योग शिविर में काफी संख्या में व्यायामशाला के सदस्य एवं स्कूल की छात्राओं ने योगाभ्यास किया। फिजियोथैरेपी डॉक्टर विनय कुमार एवं डॉक्टर शिवानी झा की देख रेख में योग अभ्यास किया गया।
विधायक सरयू राय ने कहा कि योग पुरानी प्राचीन परंपरा है।  महर्षि पतंजलि को इसका श्रेय जाता है। योग से स्वस्थ, मानसिक शाति मिलती है।  उन्होंने रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य, उदय सिंह, अनंत श्री कृष्णा, शंकर चौहान, ट्रस्ट के सचिव रणधीर बर्मन, संगठन सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय बर्मन, राजेश सिंह, दीपक विश्वकर्मा , आनंद गुप्ता, विक्की रवानी, दयानंद रवानी,राहुल साहू अंकुश विश्वकर्मा, कालाचंद बाउरी, गणेश, आकाश रवानी,हसनैन, प्रियांशु,मुन्ना सिंह, नंदू, रमेश गुप्ता सहित काफी संख्या में छात्राएं  एवं सदस्य मौजूद थे।
इधर योग दिवस पर जोगता व आसपास के नागरिकों ने सिजुआ स्टेडियम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top