बाघमारा में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की भागीदारी से सुनिश्चित होती है: अमर बाउरी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहें: शत्रुघ्न महतो

बाघमारा में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की भागीदारी से सुनिश्चित होती है: अमर बाउरी

पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहें: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के दरीदा स्थित सावित्री पैलेस में रविवार को विधानसभा स्तरीय मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिहीन एवं अद्यतन बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया। साथ ही नए मतदाताओं विशेषकर युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top