बलियापुर की खबरें:-
भाकपा माले कार्यकर्ता के निधन पर विधायक ने जताया शोक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले कार्यकर्ता 65 वर्षीय बानेश्वर रवानी के आकस्मिक निधन पर रविवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो नीमटांड़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। मालूम हो कि ब्रेन हेमरेज के कारण शनिवार को बाणेश्वर रवानी का निधन हो गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती देवी, तीन पुत्र, दो पुत्री है। मौके पर मुखिया अंजना महतो के पति सुनील महतो, हरिपद रवानी आदि थे।
——————————————-
ग्राम देवता पूजा में जुटी भीड़
बलियापुर: पांडेडीह गांव में रविवार को ग्राम देवता की पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी। गांव के नायकी हड़ाम (पुजारी) रघु किस्कू ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। बकरे की बलि दी गई । मालूम हो कि गांव में हर 12 वर्ष पर माअ् मोड़े बोंगा (ग्राम पूजा) का आयोजन होता है। पूजा में पंचायत के पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, सिकंदर किस्कू, नरेश हेंब्रम, नुनु लाल, इमरान हेंब्रम, सुधीर हांसदा, धरनी प्रसाद किस्कू, महाराज सोरेन, मनोहर हेंब्रम, रघुकुल, संजय सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
—————————————
इलाज के टेंपो चालक की मौत
बलियापुर: पहाड़ीगोड़ा के पास दो मई को टेंपो के पलटने से चालक 45 वर्षीय सुखदेव बाउरी बुरी तरह घायल हो गया था। उनका इलाज धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी भवानी देवी के अलावा एक पुत्र एवं एक पुत्री है। उनके निधन से सुरूंगा स्थित बाउरी टोला में शोक की लहर दौड़ गई । मुखिया विजय कालिंदी, विजय रजक आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।