Advertisements
रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से कचरा तथा प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक के किनारों की भी व्यापक सफाई की गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों, उनके आसपास के परिसरों तथा रेलवे भूमि पर विकसित पार्कों एवं उद्यानों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखना तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।