बेलगड़िया में विस्थापित ग्रामीणों की बैठक संपन्न अधिग्रहित भूमि वापस करने की उठी मांग, आंदोलन की रणनीति बनी

Advertisements

बेलगड़िया में विस्थापित ग्रामीणों की बैठक संपन्न

अधिग्रहित भूमि वापस करने की उठी मांग, आंदोलन की रणनीति बनी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  बेलगड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति एवं भूमि वापसी संघर्ष समिति के बैनर तले बीसीसीएल से विस्थापित ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुकुंदा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के नाम पर बगैर नियोजन दिए अधिग्रहित की गई भूमि के मालिकों को अविलंब वापस करने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा एमओसीपी के नाम पर बलियापुर प्रखंड क्षेत्र के 16 गांव के कुल 1759 एकड़  अधिग्रहित भूमि के एवज में प्रभावित किसानों के लिए 979  नियोजन की स्वीकृति दी गई । अब तक  स्वीकृत किए गए नियोजन में मात्र 309 रैयतों को ही नौकरी दी गई । वर्ष 2011-12 में जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन के साथ रैयतौं की बैठक हुई थी। उस समय प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि जिन्हें नौकरी नहीं मिली है उनकी जमीन को वापस कर दिया जाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया भी शुरू की गई लेकिन अब तक नियोजन से वंचित रैयत किसानों की जमीन को वापस नहीं किया गया है। बैठक में हीरक रोड पलानी से बेलगड़िया बस्ती होते हुए रानी रोड तक रोड चौड़ीकरण कार्य का भी जोरदार विरोध किया गया। आंदोलन को धार देने के लिए लगातार बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुभाष सिंह चौधरी, मनोहर सिंह, निमाई सिंह, निर्मल रजवार, रमेश महतो, प्रभात सिंह, जेठू महतो, वासुदेव गोप, जय राम मंडल, नंदलाल मोहली, अशोक महतो, शरण सिंह, मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, सुबल महतो, रंजीत महतो, संजय महतो, पवन मोहाली, सोहन मोहाली, समेत विभिन्न गांव के सैकड़ो लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top