नीट पेपर लिक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
डीजे न्यूज, धनबाद: नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितता के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को डिगवाडीह डिनोबिली मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। नेतृत्व पार्टी के युवा नेता शदरे आलम कर रहे थे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से इस्तीफा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कि मांग की। कार्यकर्ता मेहनत का हक दो-भ्रष्टाचार बंद करो, पेपर लिक बंद करो-छात्रों का भविष्य सुरक्षित करो आदि नारे लगा रहे थे। मौके पर वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मीनू, जिला प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन, समरेंद्र पासवान, नीतिश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, संजय सिन्हा, जावेद अख्तर, जावेद खान, नजीर अहमद, महफूज आलम, अफताब अंसारी, बबलू व्यापारी, मोहम्मद आलम, मुस्ताक खान, अफताब खान, कमलजीत कौर, बबलू अंसारी, इरशाद अली, अर्सलान खान, हलीम अंसारी, संजय भगत आदि उपस्थित रहे ।