गोमो में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मची अफरातफरी

Advertisements

गोमो में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मची अफरातफरी

डीजे न्यूज, धनबाद: गोमो के सिकलाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़‌ मौके पर जुट गई। सभी लोग युवती को नीचे उतरने की अपील करने लगे।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद हरिहरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
घटना के बाद हरिहरपुर पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top