विज्ञान के सेकेंड टापर को किया सम्मानित

Advertisements

विज्ञान के सेकेंड टापर को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी रविवार को पहाड़पुर पहुंची। उन्होंने 12वीं विज्ञान की परीक्षा में जिला में सेकंड टॉपर रहे छात्र बबेश महतो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बबेश को आगे और भी बेहतर पढ़ाई करने और परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर छात्र बबेश के पिता रंजीत महतो, माता पूर्णिमा देवी, शिक्षक स्वप्न कुमार महतो, प्रोफेसर उषा महतो, पदमा देवी, मंगल महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top