चारों धाम तथा बारह ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर लौटे नंद बाबा

Advertisements

चारों धाम तथा बारह ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर लौटे नंद बाबा

 

किशोर सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : देवरी प्रखंड के गम्हारडीह के निवासी नंद किशोर सिंह उर्फ नंद बाबा ने चारों धाम तथा बारह ज्योतिर्लिंग की पैदल पावन यात्रा कर सकुशल वापस लौट गए हैं। पदयात्रा के माध्यम से अटूट आस्था का परिचय देने वाले महापुरुष चारों धामों यमुनोत्री, गंगौत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ का आशीर्वाद लेकर लोटने वाले नंद बाबा के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

कोडरमा के पूर्व सांसद स्व.तिलकधारी प्रसाद सिंह के सुपुत्र किशोर कुमार सिंह नंद बाबा के अध्यात्मिक कार्यक्रम में गम्हारडीह पहुंचकर अखंड संकीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने नंद बाबा को श्रीमद्भागवत गीता एवं सनातन धर्म हमारा दो पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट किए। उन्होंने अंग वस्त्र देकर नंद बाबा को सम्मानित कर समस्त धर्म प्रेमियों सज्जनों से भेंट मुलाकात किया।

सिंह ने कहा कि चार धाम यात्रा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस यात्रा को करने से आत्मा पवित्र होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

किशोर सिंह ने कहा नंद बाबा आम जनता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह यह दर्शाते हैं कि संकल्प साधना में शारीरिक सहनशीलता कितनी महत्वपूर्ण है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top