पेसा नियमावली पर आदिवासी अधिकार मंच का कार्यशाला सम्पन्न

Advertisements

पेसा नियमावली पर आदिवासी अधिकार मंच का कार्यशाला सम्पन्न

डीजे न्यूज, रांची: आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड के बैनर तले सफदर हाशमी सभागार, विश्वकर्मा मंदिर गली, मेन रोड, रांची में रविवार को पेसा झारखंड नियमावली 2025 पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंच के राज्य अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा ने किया। मंच के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने नियमावली पर विस्तृत रिपोर्ट पेश किया और नियमावली को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए।  रिपोर्ट पर एवं नियमावली को सशक्त बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ जिलों से 16 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा अपने अनुभवों को रखा। इसमें यह जमीनी हकीकत सामने आई कि आनन फानन में मुखिया, पंचायत सचिव और प्रखंड के पदाधिकारी बिना पूर्व सूचना दिए एवं बिना प्रचार प्रसार किए ही कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ बैठ कर पंचायत का सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव कर रहे हैं। जबकि गुमला जिला से बात आई कि वहां सिर्फ सहायक सचिव का ही चुनाव किया जा रहा है।इस परिस्थिति में विधिवत ग्राम सभा की बैठक बुलाने के बाद ही पंचायत के सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया। कार्यशाला में नियमावली को सशक्त बनाने के लिए आए सुझावो के आधार पर  मंच की ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पंचायत राज मंत्री और जिलों के उपायुक्तों को मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश टोप्पो ने किया जबकि इस कार्यक्रम में रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, गुमला, लोहरदगा, खूंटी सहित राज्यभर से 122 प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें नगड़ी प्रमुख मधु कच्छप,राहे के मुखिया पांडु मुंडा, पूर्व पार्षद पुष्पा तिर्की,लोहरदगा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य चारो भगत,पाकुड़ के पूर्व पंचायत समिति सदस्य एलियास हेंब्रम,रातु की पूर्व पंचायत समिति सदस्य सीमा केरकेट्टा सहित कई पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top