कांग्रेस विस्तारित कमेटी की बैठक में दिए गए मनोनयन पत्र

Advertisements

कांग्रेस विस्तारित कमेटी की बैठक में दिए गए मनोनयन पत्र

देश को फासीवादी ताकतों से बचाना कांग्रेसियों की जिम्मेदारी : सतीश केडिया

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताए गए दायित्व 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा और उन्हें दिए गए प्रभार व दायित्वों के बारे में विस्तार से समझाया। बैठक में मुख्य रूप से शेष बचे बीएलए की नियुक्ति और पंचायत कमेटी को संपूर्ण करने को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मनोनयन पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि दायित्व का एहसास है।

 

देश हमने बनाया है, हम ही बचाएंगे : सतीश

बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज देश जिस मोड़ पर खड़ा है, कांग्रेसियों का दायित्व है कि देश में सद्भाव स्थापित करें। उन्होंने कहा कि फासीवादी ताकतें संविधान को कुचलना और चुनावी प्रक्रिया को पंगु बनाना चाहती हैं। इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, वरना ये लोग सामाजिक सद्भाव खत्म कर देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की। कहा कि सत्ता रहे न रहे, जनता का साथ बना रहना चाहिए। नई कमेटी में हर वर्ग और क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग-धर्म को साथ लेकर चलती है और जिसने कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नकुल सिंह, नदीम अख्तर, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अली खान, विमल सिंह, गौतम सिंह, अशोक विश्वकर्मा; महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, रघुनंदन सिंह, सुदामा राम, मोहम्मद नेशाब, पोरेश नाथ मित्र, जुनेद आलम, कोषाध्यक्ष अनिमेष देव, अभिनंदन प्रताप सिंह, मोहम्मद निजामुद्दीन, नागेश्वर मंडल, मंसूर अंसारी समेत इंद्रदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्याम सुंदर शाह, अमित सिंह, दिलावर अंसारी, अनिल चौधरी, जगदीश मंडल, सुलेमान अख्तर, वरुण कुमार सिंह, अनिल हांसदा, सोनाराम टुडू, कपिल देव राय, अख्तर अंसारी, मनोज जायसवाल, करीम बक्श अंसारी, परमेश्वर यादव, रामाशीष तिवारी, निरंजन कुमार तिवारी, मोहम्मद असलम, नूरुल हसन, किशोर राय, निजामुद्दीन अंसारी, नितिन मुर्मू, मनोज कुमार राय, रामदेव चौधरी, समीर राज चौधरी, मोहम्मद मेराज अहमद, इतवारी महतो, सरफराज अंसारी, गुलाम सरवर, गोविंद राणा, करण यादव, अशोक कुमार निराला, सरजू रविदास सहित जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top