बोकारो के निजी अस्पताल पहुंचे मेयर संजीव सिंह पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का जाना हालचाल

Advertisements

बोकारो के निजी अस्पताल पहुंचे मेयर संजीव सिंह

पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का जाना हालचाल

डीजे न्यूज, धनबाद: मेयर संजीव सिंह रविवार को बोकारो स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का कुशलक्षेम जाना। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे इंद्रजीत महतो का अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

अस्पताल पहुंचने के बाद संजीव सिंह ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार और चल रही चिकित्सा प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए तथा उन्हें हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान मेयर संजीव सिंह ने इंद्रजीत महतो की बेटी निशी महतो सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा क्षेत्र और उनके शुभचिंतक परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही ईश्वर से पूर्व विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर जिले भर के समर्थकों और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top