सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

Advertisements

सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शनिवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बलियापुर हाई स्कूल के पास एक भारी भरकम अर्जुन का पेड़ सड़क पर गिर जाने से  आवागमन 3 घंटे तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलती ही बलियापुर थाना के अवर निरीक्षक अशोक कुमार एवं महेश्वर महतो जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गए । काफी मशक्कत के बाद देर रात पेड़ को हटाया गया । तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। पेड़ के गिरने से बिजली तार भी टूटकर पड़ी है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top