कबरीबाद माइंस झड़प में डिप्टी माइंस मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 

Advertisements

कबरीबाद माइंस झड़प में डिप्टी माइंस मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : क़बरीबाद माइंस में मंगलवार की रात हुई झड़प और चाकूबाजी घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी सीसीएल के डिप्टी माइंस मैनेजर सह सिक्योरिटी इंचार्ज गुदगु राम सागर ओर सीसीएल सिक्योरिटी गार्ड अख्तर अंसारी हैं। इन दोनों पर आरोप लगने के बाद पुलिस प्रशासन रेस हुई और साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बीते मंगलवार की रात क्रशर के पास सीसीएल गार्ड ओर कोयला चोरों के बीच झड़प हुई थी। इसमें 22 वर्षीय दिलीप कुमार को चाकू लगने से मौत हो गई। चाकू चलाने का आरोप सीसीएल गार्ड पर लगा था। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया और धरना भी दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ओर सीसीएल अधिकारी ने त्वरित छानबीन शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top