सिविल सोसाइटी के साथ नगर निगम की बैठक में पेयजल, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था पर मंथन 

Advertisements

सिविल सोसाइटी के साथ नगर निगम की बैठक में पेयजल, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था पर मंथन 

शहर के विकास और सुविधाओं में असर देखने को मिलेगा : मंत्री सुदिव्य सोनू 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम में शनिवार को सिविल सोसायटी की शनिवार को अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए। अध्यक्षता मेयर प्रमिला मेहरा ने की। बैठक में शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल समेत निगम क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इसका असर शहर के विकास और सुविधाओं में देखने को मिलेगा। बैठक में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, मंजूर आलम, प्रकाश सहाय, रेड क्रॉस के अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, विवेश जालान, पायल सिंहा, रूबी अहमद, रतन गुप्ता, सुशील मोदी, अमित गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top