बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बलियापुर में जश्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बंगाल असम एवं पांडीचेरी के चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में सोमवार को भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई । मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, अल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, खगेन पांडे आदि थे।
—————————————
मजदूरों के हड़ताल पर जाने से पानी के लिए तरसे बलियापुरवासी

बलियापुर: बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेस वन के शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से 41 गांवों में दो दिनों से जलापूर्ति ठप है। गर्मी के दिनों जलापूर्ति ठप पड़ जाने से लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। प्लांट में कार्यरत एक दर्जन से भी अधिक मजदूरों को एक साल से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके पूर्व भी मजदूरों ने हड़ताल किया था। उस समय वार्ता हुई थी, तब जाकर सात अप्रैल से जलापूर्ति फिर चालू किया गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है। बावजूद कंपनी से बात किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top