भाजपा की जीत पर राजगंज में निकला विजयी जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को भाजपा राजगंज मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में राजगंज बाजार में विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, झालमुड़ी एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जुलूस के दौरान भाजपा नेता नीलकंठ रवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और दूरदर्शी नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम केवल भाजपा की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र और प्रगति की भी जीत है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने शांति, स्थिरता और समावेशी विकास को चुनकर नई शुरुआत की है। वहीं असम में लगातार मिल रहा जनसमर्थन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचे के विकास तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं का परिणाम है। पुडुचेरी में मिली सफलता भाजपा के सुशासन के संकल्प को और मजबूती प्रदान करती है।
मौके पर सूरज सोनी, अजय राम माहुरी, संदीप अग्रवाल, गौतम साव, सुनील साव, शांति देवी, कामेश्वर महतो, अलसा सोरेन, विक्रम ठाकुर, चंदन भारती, दिनेश मरांडी, लखी रजवार, निखिल दत्ता, विकास अग्रवाल, सुबोध गोराई, परमेश्वर मिस्त्री सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।