डीसी ने बलियापुर में निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): डीसी आदित्य रंजन रविवार को बलियापुर पहुंचे। उन्होंने विधायक चंद्रदेव महतो के साथ बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर में चल रहे स्मार्ट लाइब्रेरी कार्य का निरीक्षण किया। डीसी ने बागवानी का भी जायजा लिया। कॉलेज में पेयजल की समस्या को देखते हुए डीप बोरिंग के तहत पेय जलापूर्ति की व्यवस्था करने के साथ-साथ 500 सीटेट मल्टीपरपस हॉल का निर्माण करने का निर्देश भी दिया। डीसी प्रधानखंटा हाई स्कूल भी गए जहां बनने वाले लाइब्रेरी निर्माण का भी जायजा लिया। डीसी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ादाहा में करीब 3 करोड़ की लागत से बन रहे तीन मंजिला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां कंप्यूटर हाल, इंटीग्रेटेड हाल का निर्माण जारी है। इसके बाद डीसी बेलगड़िया कॉलोनी पहुंचे और समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर आर के महतो, प्रोफेसर वरुण सरकार, बीपीआरओ मोहम्मद आलम समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।