जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
​
​डीजे न्यूज, धनबाद: भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड रांची के निर्देशानुसार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, धनबाद आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में सोमवार को स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) – जिला स्तरीय कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

​जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (DPRC) में आयोजित इस जिला स्तरीय अंतिम प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के भावी युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​युवाओं के बीच चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता और भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता: प्रतिभागियों ने “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व (Importance of Pure Electoral Roll)” अथवा “मतदान का महत्व (Importance of Voting)” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें विद्यालय के छात्रों के लिए 500–800 शब्दों तथा कॉलेज के छात्रों के लिए 800–1200 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई थी।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता: इसमें मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम एवं वीवीपैट (EVM & VVPAT) मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए गए थे।

​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और निर्वाचन संबंधी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ‘लर्न डेमोक्रेसी, लीड डेमोक्रेसी’ के संदेश से जोड़ना तथा उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं ईएलसी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
​

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top