विधायक राज ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

विधायक राज ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक  राज सिन्हा सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा  की माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन किया।
इस दुखद घड़ी में विधायक राज सिन्हा ने अर्जुन मुंडा एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपूरणीय क्षति पर दुःख प्रकट किया।
धनबाद भाजपा के निर्मल प्रधान, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, सत्येंद्र ओझा, मनोज मालाकार,सदानंद बरणवाल, श्रवण झा, उमेश सिंह, जगबंधु मंडल, अमित सिंह, विष्णु सिंह, बालमुकुंद राम आदि ने भी दुख प्रकट किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top