बरोरा में चाल धंसने से महिला की मौत

बरोरा में चाल धंसने से महिला की मौत

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडलकेंदुआडीह काली मंदिर के समीप अवैध उत्खनन स्थल पर कोयला चुनने गयी बरोरा बस्ती की लगभग 45 वर्षीय महिला की चाल धंसने से मलबा में दबकर मौत हो गई है। सूत्रो से मिली जानकारी में बताया गया कि प्रतिदिन के तहत अवैध उत्खनन के दौरान चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसमें एक या दो लोग लोग जख्मी हो गए । महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना सोमवार अहले सुबह-सुबह की बताई जा रही है। महिला बंद अवैध उत्खनन स्थल पर कोयला लाने गई हुई थी। उसी दौरान चाल धराशायी हो गया। वहां कोयला काट रहे लोगो ने  मलबे से महिला का शव निकालकर  घटनास्थल से आनन फानन में भाग गए। हालांकि घटना की किसी भी तरह की अधिकारिक पृष्टि नहीं की गई है । महिला बरोरा बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है। मृतक महिला के दो पुत्री व एक पुत्र है। मृतक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजन व गांव के लोग कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है और ग्रामीण अवैध उत्खनन स्थल पर चाल धंसने की घटना से भी इन्कार कर रहे है। वही बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी नही मिली है।  अगर प्रबंधन या अन्य के द्वारा लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top