बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

सत्संग केन्द्र बलियापुर में हुआ मासिक सत्संग का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मोदीडीह सत्संग केन्द्र में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया।  शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना ग्रंथादि पाठ से हुआ।  डॉ नारायण चंद्र महतो ने कहा कि श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्रजी के आदर्शो को जीवन में उतारकर ही समाज में सुख-शांति और सद्भाव की स्थापना की जा सकती है। मातृ-सम्मेलन के पश्चात् भंडारा का भी आयोजन किया गया। सत्संग के उदोक्ता सादमुनी हेम्ब्रम थी। मौके पर डॉ नारायण चन्द्र महतो ,एच.डी. दे,सी.एल.महतो, दिलीप गोप, अचिंत पद पांडेय, दीपक कुमार पांडेय,शीला देवी, दुर्गा रानी दे, करुणा महतो, मालती देवी आदि उपस्थित थे।
——————————————-

हड़ताल पर गए जलापूर्ति योजना के कर्मी

बलियापुर: बलियापुर में संचालित ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेस 1 में कार्यरत कर्मियों ने  रविवार से फिर हड़ताल पर उतर गए हैं। हड़ताल के चलते फेस 1 के सभी 41 गांव में जलापूर्ति ठप पड़ गया है। मालूम हो कि एक महीना पूर्व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूर के साथ समझौता वार्ता के बाद करीब 4 महीना बाद योजना को चालू किया गया था। समझौता वार्ता के दौरान कर्मियों को उनके करीब एक साल का बकाया मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया गया था। कार्य शुरू हुए एक महीने के बाद भी मजदूरों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। हड़ताली मजदूरों का कहना है कि जब तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं कर दिया जाता वे लोग काम पर नहीं लौटेंगे। फिलहाल इस भीषण गर्मी में लोग पीने का पानी के लिए तरसने को मजबूर हो गए हैं।
————————————————-

बलियापुर में चड़क पूजा की धूम

बलियापुर: बलियापुर में चड़क पूजा रविवार से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चड़क पूजा के संजोत के अवसर पर शिव भक्तों ने नहाय खाय के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। वहीं बलियापुर के विभिन्न टोला में घर-घर पाट भोक्ता का भ्रमण करवाया गया। लोगों ने  पाट भोक्ता की पूजा की। चड़क पूजा के मौके पर सोमवार की रात शिव मंदिर प्रांगण बलियापुर में गाजन मिला का आयोजन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top