इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन

इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के
एएमपी कोलियरी में कार्यरत ऑटो इलेक्ट्रिशियन हेल्पर  मो. अयुब अंसारी का निधन सोमवार को इलाज के दौरान हो गया। 21 नवंबर को ड्यूटी के क्रम में उनकी तबीयत
रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा फिर सीएचडी धनबाद और एशियन हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर रेफर किया गया, जहां दम तोड़ दिया।
मृतक के आश्रित को नियोजन तथा अन्य देय लाभों की मांग को लेकर परिजनों, श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ एएमपी कोलियरी परिसर में धरना दिया। बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों, यूनियन नेताओं और परिजनों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में आश्रित पुत्र कामरान काशमी को अनुकंपा के तहत तत्काल नियोजन प्रदान करने तथा शेष सभी देय राशि का भुगतान नियमानुसार करने पर सहमति बनी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों में संतोष चंद्र गोराई, नर्मदेश्वर पांडे, सुमन पांडे, नवल किशोर महतो, मंगल हेम्ब्रम, संत कुमार चौहान, गणेश सिंह, उदय चौहान सहित अजमूल अंसारी, हफीजुद्दीन अंसारी, जमाल अंसारी, हनीफ मियां, मुबारक अंसारी, नंदू कुमार दुसाद, परिजन व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top