निरसा के श्री राधा गोपीनाथ मंदिर ने पूरे किए 100 वर्ष भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

Advertisements

निरसा के श्री राधा गोपीनाथ मंदिर ने पूरे किए 100 वर्ष

भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

डीजे न्यूज, धनबाद: निरसा के उबचुरिया गांव स्थित श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भजन-कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से इलाके का माहौल भक्तिमय हो उठा। भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें कि इस मंदिर की स्थापना स्वर्गीय मुकुंद लाल मिश्रा एवं स्वर्गीय जगबंधु चौबे द्वारा की गई थी। आज यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।


इस आयोजन में अतींद्र नाथ चौबे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका। वहीं, स्वर्गीय जगबंधु चौबे के पौत्र  राजू चौबे ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राधा गोपीनाथ की सेवा-पूजा इसी प्रकार निरंतर चलती रहेगी और आने वाली पीढ़ियाँ भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय ग्रामीणों बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top