Advertisements
अक्षय तृतीया पर ग्रहण किया प्रसाद
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को कई स्थानों पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। हालांकि रविवार को भी बलियापुर में अनेक लोगों द्वारा पूजा अर्चना किया गया था। बलियापुर के आशीष चटर्जी के यहां आयोजित पूजा अर्चना के दौरान प्रसाद ग्रहण करने के लिए काफी लोग पहुंचे। मौके पर सुधीर चटर्जी, श्यामल कुमार, देव तौतन बनर्जी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, बंटी अग्रवाल आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।