झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक, केंदुआ भू-धंसान पीड़ितों के लिए आंदोलन का ऐलान

Advertisements

झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक, केंदुआ भू-धंसान पीड़ितों के लिए आंदोलन का ऐलान

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, झरिया में रविवार को झरिया जन जागरूकता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीकांत अंबष्ट ने की, मंच संचालन अनिल कुमार जैन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुंदन मोदक ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि समिति के सदस्य बीते शनिवार को केंदुआ भू-धंसान पीड़ितों से मिलने गए थे, जहां पीड़ित परिवारों ने बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए झरिया वासियों से सहयोग की अपील की। इसी संदर्भ में इस बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंदुआ भू-धंसान पीड़ित परिवार जो भी आंदोलन करेंगे, उसमें झरिया वासी पूरी मजबूती के साथ साथ देंगे। इसके तहत सुबह 7 बजे झरिया वासी रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित होंगे। सुबह 8 बजे पदयात्रा रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर 10 बजे समाहरणालय पहुंचेगी।

समाहरणालय के बाहर टेंट एवं माइक की व्यवस्था की जाएगी तथा 12:30 बजे उपायुक्त से मिलने का समय लेकर हजारों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त प्रतिवेदन सौंपा जाएगा। इसके बाद एसएसपी को भी ज्ञापन देने पर सहमति बनी। वहीं दोपहर 1 बजे मोटरसाइकिल रैली आयोजित कर बीसीसीएल सीएमडी से मिलने कोयलानगर जाने की योजना बनाई गई।

बैठक में यह भी कहा गया कि इस कार्यक्रम की जानकारी हर धनबाद वासी तक पहुंचाई जाएगी और सभी से सहयोग, आशीर्वाद, सलाह एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा की गई है। साथ ही केंदुआ पीड़ित परिवारों के दिशा-निर्देश के अनुसार आगे आंदोलन करने तथा उनकी हर बैठक में शामिल होने पर भी सहमति बनी।

बैठक में अनिल कुमार जैन, श्रीकांत अंबष्ट, मनीष जैन, कुंदन मोदक, कृष्ण पटेल, भीम निषाद, गोलू पासवान, अनिल कुमार चौहान, रवींद्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, आलोक चटर्जी, अनूप अग्रवाल उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top