Advertisements
भू धंसान पीड़ितों को मिला झरिया जन जागरूकता समिति का साथ
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक रविवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर झरिया में हुई। अध्यक्षता श्रीकांत अंबष्ट ने की। मंच संचालन अनिल कुमार जैन कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन कुंदन मोदक ने किया।
बैठक में केंदुआ भू धंसान पीड़ितों के 23 अप्रैल को प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अनिल कुमार जैन, श्रीकांत अंबष्ट, मनीष जैन, कुंदन मोदक, कृष्ण पटेल, भीम निषाद, गोलू पासवान, अनिल कुमार चौहान, रवींद्र सिंह शैलेन्द्र कुमार, आलोक चटर्जी, अनूप अग्रवाल आदि थे।