असहाय लाभुक को कराया गया राशन उपलब्ध

Advertisements

असहाय लाभुक को कराया गया राशन उपलब्ध

डीजे न्यूज, धनबाद: निरसा के अंसार मोहल्ला निवासी शारीरिक रूप से असहाय लाभुक शिव दयाल साहनी को लेकर आई खबरों पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने त्वरित संज्ञान लिया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित तक शुक्रवार को राशन पहुँचाना सुनिश्चित किया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिव दयाल साहनी को, जो पिछले कुछ समय से ‘स्मार्ट पीडीएस’ (Smart PDS) प्रणाली के तहत बायोमेट्रिक पहचान (अंगूठा न लगने) में आ रही तकनीकी समस्या के कारण राशन वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। परंतु 26 मार्च को इन्हें राशन उपलब्ध करा दिया गया था।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मामलों की गहन समीक्षा करेंगे जहाँ बायोमेट्रिक या अन्य तकनीकी कारणों से लाभुक राशन से वंचित हैं। शारीरिक रूप से अक्षम या वृद्ध लाभुकों के मामले में अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति भूख का शिकार न हो। स्मार्ट पीडीएस में अंगूठा न लगने की स्थिति में नियमानुसार वैकल्पिक पहचान के माध्यम से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि प्रशासन हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निरंतर मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top