होमगार्ड बहाली: धनबाद प्रखंड के अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Advertisements

होमगार्ड बहाली: धनबाद प्रखंड के अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया के दसवें दिन शुक्रवार को धनबाद प्रखंड के अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्यवाही की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन केवल योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक स्पर्धाओं में भाग लिया। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी  लोकेश बारंगे समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और चिकित्सा दल मौजूद रहे। गर्मी को देखते हुए मैदान में पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ हीं समय समय पर ट्रैक पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था, ताकि अभ्यार्थियों को परेशानी न हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top