वन विभाग की टीम ने तिसरी में देर रात माइका लदी गाड़ी पकड़ी बरनवाल बंधुओं के अलावा कई अन्य माइका तस्कर तिसरी में है सक्रिय, जांच में जुटा वन विभाग

Advertisements

वन विभाग की टीम ने तिसरी में देर रात माइका लदी गाड़ी पकड़ी

बरनवाल बंधुओं के अलावा कई अन्य माइका तस्कर तिसरी में है सक्रिय, जांच में जुटा वन विभाग
डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात को लगभग डेढ़-दो बजे के बीच में छापेमारी कर तिसरी के सेवाढाब के पास से अवैध माइका लदे एक पिकअप वैन अल्ट्रा को जब्त किया है। इधर रात का फायदा उठा कर पिकअप ड्राइवर भागने में सफल रहा। गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के आदेश पर वन कर्मियों ने यह कार्रवाई की है। वन कर्मियों द्वारा जब्त की गई माइका लोड गाड़ी तिसरी के अरुण बरनवाल और उसके पार्टनर की बताई जा रही है।
माइका माफियाओं द्वारा तिसरी के पचरुखी और गड़कुरा गांव के जंगल से अल्ट्रा पिकअप गाड़ी में अवैध माइका लोड करके घंघरीकुरा के रास्ते से मसनोडीह व डोमचांच ले जाने की रेंजर अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ही रेंजर ने गावां के प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम गठित की। इसके बाद टीम में शामिल वन कर्मी शुक्रवार की रात को ही सेवाढाब गांव की ओर कूच कर गए और मसनोडीह व डोमचांच जाने वाली सड़क पर गाड़ी का इंतजार करने लगे। इसी बीच अवैध माइक लोड पिकअप गाड़ी डोमचांच की ओर जा रही थी। इसे पहले से तैनात वनकर्मियों ने रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली, तो देखा गाड़ी में बेशकीमती माइका लदा था। इसके बाद वन कर्मी माइका लदे पिकअप गाड़ी को गावां बिट ऑफिस ले गए। इधर माइका लोड गाड़ी की जब्ती के बाद वन विभाग द्वारा गाड़ी मालिक और माइका तस्करों की पहचान की जा रही है। तिसरी में बरनवाल बंधुओं के अलावा भी कई माइका माफिया सक्रिय हैं और माइका तस्करी को अंजाम देने में लगे हैं। गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर माइका लोड एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया है। इसके पहले भी माइका तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी। किसी भी कीमत पर माइका का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद वन उपपरिसर पदाधिकारी जिलाजित कुमार,हीरालाल पंडित व सुरेश महतो आदि वन कर्मी शामिल थें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top