विविध खबरें:-

Advertisements

विविध खबरें:-

स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बैठक आयोजित

विद्युत ऑडिट, फायर ऑडिट, वाटर ऑडिट कराने के निर्देश

 

डीजे न्यूज, धनबाद: एसएनएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत व्यवस्था हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की।

बैठक में मुख्य रूप से एसएनएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली आपूर्ति, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा ऑडिट पर चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी अस्पतालों में बिजली ऑडिट, फायर ऑडिट, गार्बेज ऑडिट तथा वाटर ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। साथ ही सोलर ऊर्जा की व्यवस्था और उसकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने SNMMCH तथा सदर अस्पताल के कैंपस में बिजली की स्थिति सुधारने के लिए ‘डेडिकेटेड फीडर’ लगाने हेतु धनबाद अंचल अधिकारी को भूमि चिह्नित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ हीं SNMMCH तथा सदर अस्पताल में लगे जरनेटर DG जेनसेट की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में का एएमसी सुनिश्चित किया जाए, ताकि जेनसेट की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे और आपात स्थिति में तुरंत बिजली बहाल की जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में गंभीर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, आईसीयू, पीसीयू एवं एसएनसीयू जैसे संवेदनशील विभागों में बिजली व्यवस्था निर्बाध रहे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि किसी भी परिस्थिति में चिकित्सा सेवाओं में बाधा न आए और किसी प्रकार की जनहानि की आशंका समाप्त हो सके।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  स्नेह कश्यप, सदर उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार, एसएनएमएमसीएच से डॉक्टर सीएस सुमन, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी एमओआईसी समेत अन्य मौजूद रहें।
——————————————–
एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता

डीजे न्यूज, धनबाद: अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे ने बुधवार को अपने कार्यालय में दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) प्रबंधन तथा संग्राम समिति के साथ वार्ता की। डीवीसी द्वारा पंचेत में सोलर प्रोजेक्ट लगाये जाने के विरुद्ध संग्राम समिति के द्वारा किये जा रहे प्रर्दशन आदि के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वार्ता हुई।

इस मुद्दे पर डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति ने अपना-अपना पक्ष रखा।

एसडीएम ने बताया कि वार्ता के दौरान संग्राम समिति के प्रतिनिधि ने डीवीसी प्रबंधन से विभिन्न कागजात की मॉग की। जिसे डीवीसी प्रबंधन द्वारा विहित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की गई।

वार्ता के दौरान एसडीएम ने डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति को विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। जिसे दोनों पक्षों ने अनुपालन करने की सहमति जताई।

बैठक में एसडीएम लोकेश बारंगे, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला,  विधायक दुण्डी एवं विधायक निरसा के प्रतिनिधि, अंचल अधिकारी कलियासोल, ओपी प्रभारी पंचेत, डीवीसी प्रबंधन एवं संग्राम समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top