लोदना में गूंजा संविधान बचाओ का नारा माकपा ने मनाई संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ

लोदना में गूंजा संविधान बचाओ का नारा
माकपा ने मनाई संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से गुरुवार को लोदना अंबेडकर चौक स्थित CPI(M) पार्टी कार्यालय के प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान अपनाए जाने को याद किया गया। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर झरिया लोकल कमिटी के सचिव कामरेड भगवान दास ने माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी साथियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शिक्षा प्रद संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी का उद्घाटन भाषण बिहार कोलियरी कामगार यूनियन असंगठित मजदूर के नेता कामरेड रामबृक्ष धारी ने दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था।
जनवादी लेखक संघ के नेता प्रोफेसर नारायण चक्रवर्ती ने कहा कि आज संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ है, जो संविधान की धर्मनिरपेक्षता का सबसे महत्वपूर्ण उदाहरण है। लेकिन 2014 से एनडीए की सरकार सत्ता में काबिज हुई है और भाजपा सरकार ने संविधान संशोधन करते हुए संविधान की प्रस्तावना के मूल्य तत्वों को ही समाप्त करने का काम कर रही है। सांप्रदायिक, फासिस्ट शक्तियां देश के भाईचारा, एकता, अखंडता को समाप्त कर रही हैं। आज महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा पर कोई नहीं बोलता है।
शिव बालक पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक परिवेश में आज जनता की एकता बाध्य होकर संघर्ष और आंदोलन का रास्ता देश को बचाने, संविधान को बचाने के लिए करना होगा और हो रहे अधिकारों पर हमले के लिए लड़ना पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों से अपील करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर हम लोग प्रचार-प्रसार के साथ बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाएंगे और उनके उद्देश्यों को, संविधान की ताकत को आम जनता के बीच में ले जाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में रामवृक्ष धारी, शंकर पासवान, प्रजा पासवान, विनोद पासवान, विनोद धारी, भोला माली, हेमंत बावरी, सुमित कुमार, रवि कुमार, नंदलाल विश्वकर्मा, चंदन चौहान, संजय पासवान, पंचम कुमार, प्रकाश पासवान, पृथ्वी कुमार महतो, साहिल पासवान, शमसुद्दीन इराकी, अनिल पासवान, उमेश पासवान, फागुनी यादव, सीताराम, अशोक पासवान, सूरज पासवान, अविनाश कुमार, मोहम्मद साहिल, पप्पू पासवान, नौशाद आलम, अमन कुमार, अभिषेक कुमार तथा सैकड़ों साथी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौशाद अंसारी ने की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top