संविधान दिवस पर न्यायाधीशों ने ली संविधान की शपथ
संविधान के प्रति निष्ठा रखना हम सबका कर्तव्य: न्यायाधीश
डीजे न्यूज, धनबाद ; भारतीय संविधान की शक्ति, उसके उद्देश्य, उसमें वर्णित सामाजिक, आर्थिक न्याय की परिकल्पना समझने का इससे अच्छा अवसर कोई नहीं हो सकता। ऐसे तो हम रोज संविधान के प्रावधानों के तहत ही काम करते हैं परंतु वर्ष में एक दिन ऐसा भी होता है जिसमें हम अपने संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए एक जगह एकत्रित होते हैं। इसी कारण आज हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है और उसके प्रस्तावना को पढा है। उक्त बातें गुरूवार को धनबाद के प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुरेश कुमार वर्मा ने संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही । कार्यक्रम में धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसीएस की टीम
विधिक स्वयंसेवक,सिविल कोर्ट कर्मचारी , ने संविधान के प्रस्तावना को न्यायाधीशों के संग पढा और संविधान में अपनी निष्ठा प्रकट की। न्यायाधीश वर्मा ने सभी से संविधान के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने की अपील की। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष , पारस कुमार सिन्हा, , विजय कुमार श्रीवास्तव ,कुमार साकेत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बी॰ के॰ लाल ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी एस घोष, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो, निर्मला बारला , राजीव कुमार सिंह ,परमानंद उपाध्याय, समा रोशनी कुलू, प्रदीप कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, अभिजीत पाण्डेय, सुरेश उराव, अनामिका कच्छप ,शाकिया कौशर, अपेक्षा, शिवानी शर्मा, सृष्टि घई, एम पी लकड़ा, समर अफ़सान एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदू, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर, शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक,
,स्वाती कुमारी समेत सिविलकोट के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।