संविधान दिवस पर धनबाद में निकला संविधान मार्च, बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संविधान दिवस पर धनबाद में निकला संविधान मार्च, बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को धरातल पर उतारने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को धनबाद में नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान के प्रति आस्था जताते हुए संविधान मार्च निकाला गया और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक से संविधान मार्च के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद जनसभा आयोजित की गई।

जनसभा की अध्यक्षता नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने की, जबकि मंच संचालन बबलू दास ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शशिभूषण कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान का अधिकार देता है। उन्होंने सरकार से संविधान में निहित प्रावधानों और अधिकारों को पूरी तरह धरातल पर लागू करने की मांग की, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता पहुंच सके।

वहीं, बबलू दास ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया। संविधान ने जाति, धर्म, भाषा और समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने से पहले समाज में जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक असमानता व्यापक थी। संविधान ने इन कुरीतियों के विरुद्ध नागरिकों को कानूनी अधिकार और सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि आज भी भेदभाव की घटनाएं सामने आती हैं, इसलिए संविधान के मूल्यों को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
झारखंड प्रदेश एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल यादव कहा ने संविधान की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं स्वाभिमान का आधार है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग मनुस्मृति आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संविधान को कमजोर करने या मनुवादी व्यवस्था थोपने की किसी भी कोशिश का बहुजन समाज और संविधान में विश्वास रखने वाले नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना केवल किसी एक वर्ग या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में दिलीप राम, झारखंड प्रदेश एससी/एसटी/ओबीसी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल यादव, मिथिलेश प्रसाद, बीएन प्रसाद, शिवबालक पासवान, गणपत महतो, राजीव रंजन बौद्धसर्थी, बबन पासवान, लालधारी रजक, डॉ. आरएन चौधरी, अमरदीप पासवान, शंभु पासवान, महादेव चौधरी, यदुनंदन यादव, अभिषेक कुमार, रंजीत दास, भगवान दास, झरिया प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी, गायत्री देवी, महेश यादव, वसंत कुमार यादव, शिवाला पासवान, राजू रंजन, सुनील कुमार यादव, रविंदर कुमार यादव, मोहन शर्मा, झरिया प्रखंड महासचिव संजय पासवान, ओमकार मिश्रा, शुभम कुमार, बीएसपी जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती, अजय दास और मासूम खान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top