तेतुलमारी में आभूषण दुकान का कर्कट सीट तोड़कर एक लाख के गहने की चोरी

तेतुलमारी में आभूषण दुकान का कर्कट सीट तोड़कर एक लाख के गहने की चोरी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सोनी ज्वेलर्स में बुधवार रात चोरों ने छत का कर्कट तोड़कर लगभग एक लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार को जब दुकानदार वहां पहुंचा तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी। यह चोरी तेतुलमारी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है। थाने के इतने करीब हुई वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​दूसरी ओर, इलाके में रात के वक्त संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नागरिकों ने पुलिस से रात में गश्त तेज करने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top