संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान, झामुमो ने लिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प

संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान, झामुमो ने लिया लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प

डीजे न्यूज, गिरिडीह : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गिरिडीह स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की भागीदारी, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और संविधान में निहित आदर्शों के पालन से संभव है। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और सम्मान पहुंचाना ही संविधान की सच्ची भावना है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में संवैधानिक मूल्यों का ह्रास हुआ है। वहीं जिला सचिव महालाल सोरेन ने आगामी दो दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से स्वागत के लिए उपस्थित रहने की अपील की। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि भाजपा से देश और संविधान दोनों को बचाने की जरूरत है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबा साहेब अमर रहें, संविधान दिवस अमर रहे और संविधान बचाओ, देश बचाओ के नारे लगाए गए।

 

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, प्रणव वर्मा, दिलीप मंडल, बरकत अली, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, नूर अहमद, मुमताज वारसी तूफान, अभय सिंह, संजय वर्मा, पवन सिंह, राकेश कुमार सिंह, अनवर अली पलटन, दारा हाजरा, मो. तारिक, प्रमिला साव, दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, कोलेश्वर सोरेन, लोकनाथ सहाय, नारायण पांडेय, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, रितेश सराक, दिलीप मुर्मू, खुर्शीद अनवर हादी, चांद रसीद, भैरव वर्मा, मोजाहिद अंसारी, रंजीत राम, प्रधान मुर्मू, अनवर अंसारी, मजीद अंसारी, सफीक अंसारी, राकेश रंजन, अजय सिंह, चांदमल मरांडी, शब्बीर अंसारी, रोजन अंसारी, मुमताज अंसारी, शाहरुख खान, बंटी अली, बृजमोहन तुरी, शेखर यादव, दीपक पांडेय और बबलू यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top