विविध खबरें:-

Advertisements

विविध खबरें:-

एन.ई.ई.टी. परीक्षा के सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

डीजे न्यूज, धनबाद: रविवार को जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज धनबाद में आयोजित एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से मटरगश्ती करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है।

यह निषेधाज्ञा रविवार, 21 जून को परीक्षा अवधि के दौरान लागू रहेगी।
——————————————
मादक पदार्थों से दूर रहने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला खेल विभाग, धनबाद द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों के बीच भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित विषयों पर ज्ञानवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था। जिला खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
—————————————-
उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद: ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 75 उद्यमी ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला /रोशन आनंद , प्रतिनिधि , अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक / रमेश कुमार यादव, ट्रेनर, अमेरिकन इंडियन फ़ाउंडेशन/ आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक / कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित थे |

चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। रोशन आनंद , प्रतिनिधि , अग्रणी जिला बैंक बैंकिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई । रमेश कुमार यादव, ट्रेनर, अमेरिकन इंडियन फ़ाउंडेशन द्वारा उद्यमियों को अपने कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top