शताब्दी-चिटाही मार्ग पर मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव, जांच में जुटी बरोरा पुलिस कुचला हुआ था शव का चेहरा, हत्या की आशंका

Advertisements

शताब्दी-चिटाही मार्ग पर मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव, जांच में जुटी बरोरा पुलिस

कुचला हुआ था शव का चेहरा, हत्या की आशंका
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बरोरा थाना क्षेत्र के शताब्दी से चिटाही जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पाए जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पाकर बरोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मृतक का चेहरा कुचला हुआ था। शव देखकर लोग कयास लगा रहे थे कि उसकी हत्या कर शिनाख्त छिपाने के लिए हत्यारों ने चेहरा को बिगाड़ दिया है।

कब्जे में लिया शव
बरोरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र और मौत के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच में जुटी पुलिस
​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है और आस-पास के थानों को भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने के लिए सूचित कर दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top