विश्व साइकिल दिवस: रैली के माध्यम से “साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश

Advertisements

विश्व साइकिल दिवस: रैली के माध्यम से “साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला साइक्लिंग संघ के तत्वावधान में बुधवार को जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम से हुई, जो खरनी लक्ष्मण महतो चौक होते हुए राजगंज के मैराकुल्ही तक लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय कर संपन्न हुई। इस अभियान में दर्जनों साइक्लिस्टों ने भाग लेकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर धनंजय प्रसाद महतो ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाता है, तो वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से साइकिल अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में साइक्लिंग संघ से जुड़े सुशील गोप एवं अघनू रवानी ने कहा कि प्रतिदिन 20 मिनट साइकिल चलाने से हृदय रोग का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top