सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की शिष्टाचार भेंट पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर हुई चर्चा

Advertisements

सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की शिष्टाचार भेंट

पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सांसद महतो ने धनबाद जिले में पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कोयला खनन क्षेत्र में पर्यावरणीय चुनौतियों, वायु प्रदूषण नियंत्रण और वृक्षारोपण अभियान को गति देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। साथ ही धनबाद में जल संरक्षण और स्वच्छता मिशन के तहत लंबित परियोजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

सांसद ने कहा कि धनबाद जैसे औद्योगिक शहर में रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और आजीविका को ध्यान में रखते हुए सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए धनबाद के पर्यावरणीय सुधार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और हरित आवरण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top